एविएशन कंपनी ने नोरा फतेही के खिलाफ मानहानि का केस किया

मुंबई, 8 सितंबर - एक एविएशन कंपनी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही के खिलाफ ₹3 करोड़ का मानहानि का केस किया है। कंपनी का दावा है कि उनके 'अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना' कमेंट्स से कंपनी की रेप्युटेशन को नुकसान पहुंचा है। ड्यून्स एविएशन ने गांधीनगर की एक कोर्ट में यह केस किया है। कंपनी के मुताबिक, नोरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक चार्टर्ड प्लेन का वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने इसे 'छोटा खिलौना' और 'लेगो प्लेन' कहा था।

कंपनी ने नोरा से पब्लिक में सफाई मांगी है और प्लेन से जुड़े सभी बयान और कंटेंट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने को कहा है। सीनियर सिविल जज आर. अग्रवाल की कोर्ट 25 सितंबर को इस मामले की सुनवाई करेगी।

#Nora Fatehi