दिल्ली में शराब पीने की कानूनी उम्र अब 21 साल होगी

नई दिल्ली, 22 मार्च - अरविंद केजरीवाल की दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए शराब के सेवन की उम्र घटाकर 21 वर्ष कर दी है। हालांकि अबतक ये उम्र 25 साल थी, जिसे अब घटा दिया गया है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस आदेश के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली सरकार शराब की नई दुकाने भी नहीं खोलेगी। उन्होंने ये भी बताया कि साल 2016 से अबतक दिल्ली सरकार ने एक भी नई दुकान को लाइसेंस नहीं दिया है।