जग्गू भगवानपुरिया की हालत नाजुक, डॉक्टरी जांच के बाद वापस भेजा जेल 

बठिंडा, 30 मार्च - (नायब सिद्धू) - बठिंडा की सैंट्रल जेल में बंद 'ए' कैटागरी का गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया पिछले आठ दिनों से भूख हड़ताल पर था। जेल डॉक्टरों के मुताबिक, जग्गू भगवानपुरिया की हालत कुछ नाजुक थी, इसलिए डॉक्टरों ने उसे बठिंडा सिविल अस्पताल में रैफर कर दिया। पुलिस प्रशासन की तरफ से सिविल अस्पताल में सिक्योरिटी के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी पूरी डॉक्टरी जांच करने के बाद जेल वापस भेज दिया। जानकारी देते हुए डा. रमनदीप कौर ने कहा कि जग्गू भगवानपुरिया पिछले आठ दिनों से भूख हड़ताल पर है, इसलिए उसकी पूरी डॉक्टरी जांच की गई, जिसमें शूगर, ब्लड प्रेशर, पल्स आदि सभी सही पाए गए हैं।