बादलों के आवास पर लहराया गया काला झंडा 

श्री मुक्तसर साहिब, 26 मई - (रणजीत सिंह ढिल्लों) - तीन कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए छह महीनें से दिल्ली में किसान मोर्चे पर बैठे हैं और आज का दिन काले दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल द्वारा भी समूह वर्करों को अपने घरों पर काले झंडे लहराने के लिए कहा गया। वहीं आज गांव बादल में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल के आवास पर भी काला झंडा लहराया गया। इसके साथ ही केसरी खालसाई झंडा भी लहराया गया है।