केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों को 29.10 करोड़ से ज्यादा डोज कराई गईं मुहैया 

नई दिल्ली, 20 जून - स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 29.10 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 3.06 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध हैं।