बरगाड़ी कांड को लेकर वीर सिंह लोपोके का फूंका पुतला, की नारेबाज़ी

चौगावां,12 जुलाई - (गुरबिन्दर सिंह बागी) - बरगाड़ी कांड को लेकर विधानसभा हलका राजासांसी के इंचार्ज शिरोमणि अकाली दल जिला देहात प्रधान जत्थे. वीर सिंह लोपोके द्वारा दिए गए विवादग्रस्त बयान को लेकर आज अलग-अलग सिक्ख जत्थेबंदियों किसान मज़दूर कर्मी और दुकानदार यूनियन के नेताओं ने कस्बा चौगावां में वीर सिंह लोपोके का पुतला फूंका और जमकर नारेबाज़ी की।