घुटने की चोट के कारण टोक्यो ओलंपिक से हटे रोजर फेडरर 

नई दिल्ली,13 जुलाई - दुनिया के जाने-माने टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर घुटने की चोट के कारण टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए हैं। फेडरर पहले टेनिस खिलाड़ी नहीं है, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में न खेलने का फैसला किया हो। इससे पहले कई दिग्गज खिलाड़ी ऐसा कर चुके हैं। लाला बजरी के बादशाह कहने जाने वाले स्पेन के राफेल नडाल भी टोक्यो से अपना नाम वापस ले चुके हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के डॉमिनिक थिएम भी ओलंपिक से हट चुके हैं।