मज़दूरों और भूमिहीन किसानों के लिए कैप्टन का बड़ा ऐलान

चंडीगढ़, 14 जुलाई - पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने मज़दूरों और भूमिहीन किसानी भाईचारे के लिए कृषि कर्ज माफी स्कीम के तहत 590 करोड़ रुपए का कर्ज माफ करने का ऐलान किया है। यह चेक 20 अगस्त को राज्य स्तरीय समागम के दौरान जारी किये जाएंगे।