विपक्षी पार्टियों ने देश की जनता का मनोबल कमजोर करने में लगीं - नायब सिंह सैनी

हरियाणा, 16 मई- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष ने हमेशा झूठ का सहारा लिया है और देश को गुमराह किया है। वे देश की जनता का मनोबल भी कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। आजादी के बाद से ही कांग्रेस इसी विचारधारा पर चल रही है। अब लोग पी.एम नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं।