मंत्री के हाथ से कागज़ छीनकर फाड़े गए , आसन्दी पर पुस्तकें फेंकी गई - पटेल

नई दिल्ली, 11 अगस्त - केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने लोकसभा में चल रहे विपक्षी सांसदों के व्यवहार को लेकर चर्चा करते बताया कि,"उच्च सदन में गिरावट लगातार जारी है। कांग्रेस वहां नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में है। सदन को नहीं चलने देना, मंत्री के हाथ से कागज़ छीनकर फाड़े गए। कल तो आसन्दी पर पुस्तकें फेंकी गई। निंदा के लिए शब्द नहीं हैं।"