नॉर्थ-ईस्ट इंडिया में भारी से अति भारी बारिश की उम्मीद कर रहे हैं- मौसम विभाग

नई दिल्ली, 1 मई - IMD वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा, "नॉर्थ-ईस्ट इंडिया में भारी से अति भारी बारिश की उम्मीद कर रहे हैं। ईस्ट इंडिया में हीट वेव की स्थिति जारी है। नॉर्थ-ईस्ट इंडिया में आज हवाओं की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटे की रहने की उम्मीद है...ओडिशा, पश्चिम बंगाल में पिछले कई दिनों से हीट वेव की स्थिति चल रही है...हमने बंगाल के लिए 3 दिन का, ओडिशा के लिए 2 दिन का रेड अलर्ट जारी किया है और बाकि पूरे ईस्ट इंडिया में हमने अगले 5 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।