उत्तर प्रदेश के बनारस में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़

लखनऊ, 13 अगस्त - उत्तर प्रदेश के बनारस में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है। एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य कर रही हैं। सहायक उप निरीक्षक ने बताया,''काफी लोग फंसे हुए हैं। राहत सामग्री पहुंचाई गई है। हम बाढ़ में फंसे लोगों को निकाल रहे हैं हमारी 14-15 नावें यहां हैं।''