आने वाले समय में 3 करोड़ ग्रामीण बहनों को हम लखपति दीदी बनते हुए देखेंगे- पीएम मोदी 

बरेली (उत्तर प्रदेश), 25 अप्रैल - उत्तर प्रदेश के बरेली में विशाल जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी ने कहा, " पहले आपके हक का पैसा भ्रष्टाचारी लूट लेते थे। आज बरेली और बदायूं के किसानों को ही पीएम किसान सम्मान निधि के 600 करोड़ रुपए मिल चुके हैं। ऐसा काम तब होता है जब विकास सर्वोपरि होता है। 2024 का ये चुनाव... एक हजार वर्ष की गुलामी की मानसिकता से मुक्त करने का चुनाव है। ये चुनाव भारत के स्वाभिमान को नई बुलंदी देने वाला चुनाव है। आने वाले 5 साल देश की नारी शक्ति का जीवन और अधिक शक्तिशाली बनाने वाला होगा।....आने वाले समय में 3 करोड़ ग्रामीण बहनों को हम लखपति दीदी बनते हुए देखेंगे। सपा-कांग्रेस वाले पहले आए दिन कहते थे कि भाजपा वाले बड़ी-बड़ी बाते करते हैं, वो हमारा मजाक उड़ाते थे कि मंदिर वही बनाएंगे, लेकिन तिथि नहीं बताएंगे और गालियां देते थे। लेकिन आपके आशीर्वाद से हमने मंदिर भी बनवाया, प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी हो गई। हमने उन्हें निमंत्रण भी दिया, लेकिन उन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को भी ठुकरा दिया। मैं बड़ी श्रद्धा के साथ समुद्र में गया था, मैं वहां भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद लेने गया था लेकिन कांग्रेस 'शहजादा' ने इसका मजाक उड़ाया। मैं तो हैरान हूं कि उत्तर प्रदेश में सपा के ठेकेदार जो खुद को यदुवंशी बताते हैं, ऐसे सपा के परिवारवादी... वो भी श्रीकृष्ण की बेइज्जती करने वालों की आरती उतार रहे हैं। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है। सपा-कांग्रेस का इंडी गठबंधन तुष्टिकरण के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। कांग्रेस का इरादा है कि OBC का आरक्षण छीन कर उनके खास पसंद वालों को दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी के इन इरादों पर सपा के शहजादे ने भी चुप्पी साध रखी है, यानी उनका कांग्रेस के इस इरादे पर पूरा-पूरा समर्थन है। कांग्रेस का इरादा आपकी संपत्ति छीनने का है। उन्होंने घोषणा की है कि आपकी मृत्यु के बाद आपकी सारी संपत्ति आपकी संतानों को नहीं मिलेगी... कांग्रेस सरकार आपकी सारी संपत्ति जब्त कर लेगी और आधी संपत्ति ही आपकी संतानों को मिलेगी। कांग्रेस हमारी माताओं-बहनों के मंगलसूत्र छीनने की बात कर रही है। इनके इरादे बहुत खतरनाक हैं। कांग्रेस के शहजादे कहते हैं... वो एक्स-रे मशीन लगाकर जांच कराएंगे इसलिए कांग्रेस से सतर्क रहने की जरूरत है। मैं यूपी के ओबीसी समाज को गारंटी दे रहा हूं कि मैं आपके आरक्षण का अधिकार सपा और कांग्रेस को छीनने नहीं दूंगा... ये मोदी की गारंटी है। कांग्रेस और सपा सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचती है... इनको जनता से कोई लेना-देना नहीं है।