श्रीलंका राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाने का आदेश 


नई दिल्ली, 20 अगस्त -  कोविड-19 की तीसरी लहर से निपटने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने शुक्रवार रात से 10 दिनों के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया है। कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय केंद्र ने कहा है कि शुक्रवार रात 10 बजे से 30 अगस्त को सुबह चार बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। सेना प्रमुख जनरल शवेंद्र सिल्वा ने कहा, ‘शुक्रवार रात 10 बजे से 30 अगस्त को चार बजे सुबह तक कोविड कर्फ्यू लागू रहेगा।’ सिल्वा कोविड-19 रोकथाम के लिए राष्ट्रीय केंद्र के प्रमुख भी हैं। संक्रमण के मामले बढ़ने से अस्पतालों में इलाजरत मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। शवों के अंतिम संस्कार के लिए श्मसान, कब्रिस्तान में भी बोझ बढ़ गया है। चिकित्साकर्मियों ने पूर्व में पाबंदी लगाने का अनुरोध किया था लेकिन राष्ट्रपति ने उनकी मांग को खारिज कर दिया था।