काजा में दो मजदूर लैंडस्लाइड का हुए शिकार, एक मौत की जानकारी

शिमला, 25 अगस्त - हिमाचल प्रदेश आपातकालीन संचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार काजा के कौरिक गांव में आईटीबीपी के काम के दौरान आज दो मजदूर भूस्खलन में दब गए। एक व्यक्ति मृत पाया गया और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।