भाजपा देश में 400 सीट की लड़ाई लड़ रही है- अनुराग ठाकुर

ऊना (हिमाचल प्रदेश), 17 अप्रैल - केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "भाजपा देश में 400 सीट की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस 40 सीटों के लिए संघर्ष कर रही है...कांग्रेस अगर अपने विधायकों को नहीं संभाल पाए, उनके क्षेत्र का विकास नहीं कर पाए, वादे पूरे नहीं कर पाए। अपना घर न संभाल पाएं और दूसरों पर ठीकरा फोड़ें ये ठीक नहीं है।"