भाजपा पंजाब में स्वीकार्य नहीं है - राजा वड़िंग
चंडीगढ़, 23 जून - पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में AAP की जीत पर कहा कि ऐसे नतीजे आते रहते हैं, उपचुनाव होते हैं, उन्होंने पैसे और बाहुबल से चुनाव जीते हैं। हमारे कार्यकर्ताओं ने बहुत काम किया, कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन हमें समीक्षा करने की ज़रूरत है जो हम आने वाले दिनों में करेंगे। 2027 में हम बताएंगे कि फाइनल क्या है और सेमीफाइनल क्या है, आम आदमी पार्टी के लोग जानते हैं कि वे कैसे जीते हैं, हमें उन्हें बताने की जरूरत नहीं है। नैतिकता के आधार पर भाजपा हारी है। आज पंजाब के लोगों ने मुहर लगा दी है कि पंजाब में भाजपा स्वीकार्य नहीं है।
#भाजपा पंजाब में स्वीकार्य नहीं है - राजा वड़िंग