यूपी पुलिस कुछ देर बाद प्रियंका गांधी को मैजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी


नई दिल्ली  5 अक्टूबर  करीब 30 घंटे हिरासत में रखने के बाद यूपी पुलिस ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ धारा-144 के उल्लंघन और शांति भंग की आशंका समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। यूपी पुलिस कुछ देर बाद प्रियंका गांधी को मैजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी।