आज 12 लाख दीयों से जगमगाएगी अयोध्या, बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
अयोध्या, 03 नवंबर - उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। आज अयोध्या में 12 लाख दीये जलाए जाएंगे। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम इनकी गिनती करेगी। बताया जा रहा कि 12 लाख दीयों में राम की पैड़ी पर 9 लाख और अयोध्या के बाकी हिस्सों में 3 लाख दीपक प्रज्जवलित होगें।
#आज
#दीयों
#अयोध्या
# वर्ल्ड रिकॉर्ड