क्रिसमस परेड में शामिल लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, 20 से ज्यादा लोग घायल


अमेरिका, 22 नवंबर - अमेरिका में विस्कॉन्सिन के वुकेशा शहर में देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। क्रिसमस परेड में शामिल लोगों को एक बेकाबू कार ने कुचल दिया। इसमें कुछ लोगों की मौत होने की भी खबर है। हालांकि, मौत के बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।