एक्टर सलमान खान को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती

मुंबई 26 दिसम्बर सुपरस्टार सलमान खान को देर रात 3 बजे एक सांप ने काट लिया जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना उनके पनवेल स्थित फार्महाउस में घटी है। बताया जा रहा है कि, सांप जहरीला नहीं था और उसके काटने से सलमान पर ज्यादा असर नहीं हुआ है। हालांकि उन्हें नवी मुंबई के कामोठे इलाके के एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार सलमान की हालत बेहतर बताई जा रही है और वो खतरे से बाहर हैं।