दिल्ली में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, मरीजों को मिली राहत


नई दिल्ली, 31 दिसंबर - दिल्ली में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है। मरीजों ने राहत की सांस ली है। फोर्डा के अध्यक्ष डॉ. मनीष ने कहा कि मरीज पहले से ही परेशान हैं, कई सर्जरी टाल दी गई हैं। इस स्थिति को देखते हुए वे आज दोपहर 12 बजे हड़ताल समाप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "कल रात हमारी बैठक हुई, इस बैठक में DCP और ज्वाइंट ​कमिश्नर ऑफ पुलिस थे। FIR वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सभी राज्यों के RDA के साथ बैठक में फैसला लिया गया।"