यूपी: अलीगढ़ में पुलिसकर्मी की असावधानी से चली गोली, तीन लोग घायल

अलीगढ़, 23 जनवरी - उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने जानकारी देते बताया कि, "अलीगढ़ के दिल्ली गेट चौराहे पर एक पुलिसकर्मी की असावधानी के कारण उनके बंदूक से गोली चल गई, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। सभी का इलाज कर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।"