मणिपुर विधानसभा चुनाव के बाद पूर्वोत्तर में राजनीतिक बदलाव की बयार 


इंफाल, 13 मार्च (आईएएनएस)। भाजपा शासित मणिपुर में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद और तीन पूर्वोत्तर राज्यों मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में चुनावों से पहले, इस क्षेत्र में राजनीतिक गठजोड़ में तेजी से बदलाव हो रहा है।