पीएम मोदी ने 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला:राजनाथ सिंह


खंडवा 30 अप्रैल - खंडवा (मध्य प्रदेश)में  एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "पंडित जवाहरलाल नेहरू कहते थे कि हमारी सरकार बनी तो वह देश से गरीबी हटा देंगे। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह ने भी यही कहा था लेकिन किसी ने गरीबी नहीं हटाई।...पीएम मोदी के नेतृत्व में 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है।"