शत्रुघन सिन्हा बॉलीवुड में ही अच्छे लगते हैं - अग्निमित्रा पॉल

नई दिल्ली, 14 मार्च - बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि, "शत्रुघन सिन्हा बॉलीवुड में अच्छे लगते हैं। उनका पिछला क्या रिकॉर्ड है? पहले वह कांग्रेस में थे फिर भाजपा में आए और अब टीएमसी में हैं। अगर 1-2 साल में उनको कुछ अच्छा नहीं मिला तो वह कोई और दल में चले जाएंगे। आसनसोल के लोग शत्रुघन सिन्हा पर भरोसा नहीं कर सकते।"