जलालाबाद पुलिस ने कांग्रेसी नेता को किया गिरफ्तार 


ममदोट,18 मार्च - (सुखदेव सिंह संगम) - पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही पुलिस की सरगर्मियां बढ़तीं नज़र आ रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिटी थाना जलालाबाद की पुलिस द्वारा लाम लश्कर के साथ रेड के दौरान ममदोट के एक सीनियर कांग्रेसी को गिरफ्तार किया गया। जिसको पुलिस अपने साथ जलालाबाद ले गई है।