यूपी: जलालाबाद के एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट में 3 महिलाओं की मौत

जलालाबाद, 02 जुलाई - उत्तर प्रदेश के जलालाबाद के सीओ मस्सा सिंह ने कहा कि, "थाना कलान के विक्रमपुर गांव में वर्तमान प्रधान के घर शादी में शामिल होने के लिए मेहमान आए थे। घर में सिलेंडर का रेगुलेटर ढीला होने के कारण ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के कारण घर में आग लगी। घटना में 3 महिलाओं की मृत्यु हुई और 3 लोग घायल हैं।"