देश में आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम


नई दिल्ली, 05 अप्रैल - जनता पर तेल की कीमतों की मार जारी है। देश में आज फिर तेल के दाम बढ़ गए हैं। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। राजधानी में पेट्रोल 104.61 रुपए और 95.87 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 119.67 रुपए (84 पैसे की वृद्धि) और डीजल की कीमत 103.92 रुपए (85 पैसे की वृद्धि) प्रति लीटर है।