जमशेदपुर के पास स्पंज आयरन फैक्ट्री में ब्लास्ट, सात मजदूर घायल

 

नई दिल्ली, 07 अप्रैल - जमशेदपुर के पास चांडिल स्थित बिहार स्पंज आयरन लि. की फैक्ट्री में गुरुवार शाम हुए एक ब्लास्ट में सात मजदूर घायल हो गये। सभी घायलों को जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक ठेका मजदूर सुरेश बुरी तरह झुलस गया है और उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।