जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां में मंडराया बाढ़ का खतरा, खतरे के निशान पर नदियों का जलस्तर

रांची, 3 अगस्त - झारखंड के जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। तटीय इलाकों में एनडीआरएफ की टीमों की तैनाती की गई है।