आप के पंजाब इंचार्ज जरनैल सिंह ने सीएम भगवंत मान के साथ की मुलाकात


चंडीगढ़, 08 अप्रैल - (ललिता) - आम आदमी पार्टी के इंचार्ज जरनैल सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान मुलाकात की। इस दौरान नगर निगम के चुनाव के रणनीति को लेकर चर्चा की गई। जानकारी के मुताबिक यह चुनाव इस साल दिसंबर में होंगे। आम आदमी पार्टी के पंजाब इंचार्ज जरनैल सिंह ने पंजाब के हित में सरकार द्वारा किये जा रहे शानदार कार्यों की भगवंत मान जी को बधाई दी।