यमुना में नहाने गए युवकों पर आपसी रंजिश के चलते दूसरे समूह के लोगों ने किया हमला


हरियाणा, 16 मई - यमुना नगर में यमुना में नहाने गए युवकों पर आपसी रंजिश के चलते दूसरे समूह के लोगों ने हमला किया। इस मौके एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “हम 11 लोग थे और जब हम नहा रहे थे तब कुछ लोग 10-11 बाइकों पर आए और हमला किया। हम जान बचाने के लिए नदी में कूदे, 5 लोग पानी में बह गए।”