भारत अभी अच्छी स्थिति में नहीं - राहुल गांधी 


नई दिल्ली, 21 मई - कांग्रेस नेता राहुल गांधी लंदन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आइडियाज फॉर इंडिया सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने एक साक्षात्कार भी दिया जिसमें उन्होंने कांग्रेस की हार की वजह बताई तो साथ में भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत अभी अच्छी स्थिति में नहीं है। भाजपा ने पूरे देश में केरोसिन छिड़क दिया है। आपको एक चिंगारी चाहिए और हम बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे। मुझे लगता है कि यह विपक्ष, कांग्रेस की भी जिम्मेदारी है जो लोग, समुदायों, राज्यों और धर्मों को एक साथ लाती है। हमें इस तापमान को ठंडा करने की ज़रूरत है क्योंकि अगर यह तापमान ठंडा नहीं हुआ तो चीजें गलत हो सकती हैं।