अन्ना हजारे दिल्ली में फिर भरेंगे हुंकार? नए संगठन 'राष्ट्रीय लोकआंदोलन' का गठन


नई दिल्ली, 08 जून - भ्रष्टाचार के खिलाफ वर्ष 2011 में राजधानी दिल्ली में जबर्दस्त आंदोलन चला चुके सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे एक बार फिर हुंकार भरने की तैयारी में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने नए संगठन 'राष्ट्रीय लोकआंदोलन का गठन किया है।