महाराष्ट्र: नवी मुंबई में इमारत का एक हिस्सा गिरा, बचाव अभियान जारी

मुंबई, 11 जून - नवी मुंबई में एक इमारत की छठी मंजिल का स्लैब भूतल पर गिरने से 7 लोग घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान जारी है। यह जानकारी नवी मुंबई नगर निगम आयुक्त अभिजीत बांगड़ ने दी है।