जल्द पटरी पर दौड़ेगी नवी मुंबई मेट्रो, ऑसिलेशन ट्रायल आज से शुरू

मुंबई, 28 अगस्त - महाराष्ट्र के नवी मुंबई में जल्द ही मेट्रो ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा। जानकारी के अनुसार भारतीय रेलवे का अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन ने सवारी की सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आज से ऑसिलेशन ट्रायल शुरू करने जा रहा है। नवी मुंबई मेट्रो परियोजना के तहत चार एलिवेटेड कॉरिडोर को सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (सिडको) द्वारा विकसित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ऑसिलेशन ट्रायल के तुरंत बाद नागरिकों के लिए सेवा शुरू करना है।