केजरीवाल 1 जून के बाद वे फिर जेल में होंगे - राजनाथ सिंह

नई दिल्ली, 21 मई - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि INDI गठबंधन दिन-प्रतिदिन समाप्त होते जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिर्फ 1 जून तक के लिए बाहर आए हैं, उसके बाद वे फिर जेल में होंगे। उन्होंने जिस प्रकार की हरकत की है उससे उन्होंने पूरी दिल्ली को शर्मिंदा किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "योगेन्द्र चंदोलिया अपने संसदीय क्षेत्र के बहुत ही लोकप्रिय व्यक्ति हैं, वे लंबे समय से भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। यह बात पक्की है कि वे भारी मतों से जीत रहे हैं।"