कांग्रेस, सपा की सरकारों ने महिलाओं को सिर्फ उपेक्षा और असुरक्षा दी - पीएम मोदी 

वाराणसी (उत्तर प्रदेश), 21 मई - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में पहली बार सरकार की नीतियों से लेकर निर्णय तक माताएं, बहनें, महिलाएं केंद्र में आई हैं। आप बताइए जब घर आपके बिना नहीं चलता तो देश आपके बिना कैसे चलता, यह बात 60 वर्षों तक सरकारों को समझ नहीं आई। कांग्रेस, सपा की सरकारों ने महिलाओं को सिर्फ उपेक्षा और असुरक्षा दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "INDI गठबंधन वाले महिलाओं को आरक्षण का विरोध करते हैं। जहां इनकी सरकार आती है वहां महिलाओं का जीना दुभर हो जाता है। वाराणसी के लोग उत्तर प्रदेश-बिहार दोनों के जंगलराज से परिचित हैं। बेटियों को सुरक्षा के डर से पढ़ाई छोड़कर घर बैठना पड़ता था और सपा वाले बेशर्मी से कहते थे लड़के हैं, लड़कों से तो गलती हो जाती है। आज सपा के लड़के गलती करें, योगी आदित्यनाथ की सरकार उनका वह हाल करेगी जो उन्होंने सोचा भी नहीं होगा।"