शिवसेना पर कोई आसानी से नहीं डाल सकता डाका - संजय राउत 


मुंबई, 25 जून - महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हमारी आज की कार्यकारिणी की बैठक बहुत महत्वपूर्ण है। इस बैठक में कई निर्णय होंगे। ये पार्टी राज्य और देश में बहुत बड़ी पार्टी है। इस पार्टी को बनाने में बालासाहेब जी, उद्धव जी और सभी कार्यकर्ताओं ने खून-पसीना बहाया है। उन्होंने कहा कि इस पार्टी (शिवसेना) पर कोई आसानी से डाका नहीं डाल सकता है। केवल पैसे के दम पर कोई पार्टी नहीं खरीद सकता है। अभी जो संकट है उसे हम संकट नहीं मानते बल्कि ये हमारे लिए पार्टी विस्तार का बहुत बड़ा मौका है। संजय राउत ने 38 विधायकों के परिवार के सदस्यों की सुरक्षा वापस लेने पर एकनाथ शिंदे के पत्र पर कहा कि आप विधायक हैं, इसलिए आपको सुरक्षा प्रदान की गई है। आपके परिवार के सदस्यों को समान नहीं दिया जा सकता।