जर्मनी में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करने पहुंचे पीएम मोदी

म्यूनिख, 26 जून - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी के म्यूनिख में एक सामुदायिक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करने पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि, "आज का दिन 26 जून एक और वजह से जाना जाता है। जो लोकतंत्र हमारा गौरव है, जो लोकतंत्र हर भारतीय के DNA में है, आज से 47 साल पहले इसी समय उस लोकतंत्र को बंधक बनाने, लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया गया था। आपातकाल का कालखंड भारत के जीवंत लोकतांत्रिक इतिहास में एक काले धब्बे की तरह है। लेकिन इस काले धब्बे पर सदियों से चली आ रही लोकतांत्रिक परंपराओं की श्रेष्ठता भी पूरी शक्ति के साथ विजय हुई।"