केरूर : दो समुदायों में भड़की हिंसा, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी; धारा 144 लागू


बगलकोट, 07 जुलाई - कर्नाटक के बगलकोट के केरूर में बीती शाम दो गुटों के बीच झड़प के बाद हिंसा भड़क गई। जिसमे तीन लोग घायल हो गए। हालात पर काबू करने के लिए शुक्रवार तक के लिए धारा 144 लगा दी गई है। इसके साथ ही आगजनी भी की गई। वहीं केरूर में स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की गई है।