स्पाइसजेट के एमडी अजय सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज


नई दिल्ली, 12 जुलाई -  स्पाइसजेट के एमडी अजय सिंह के खिलाफ एक कारोबारी के साथ कंपनी के शेयर आवंटित करने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि सिंह ने इसी तरह दूसरों के साथ धोखाधड़ी की है। अमित अरोड़ा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि सिंह ने उन्हें प्रदान की गई सेवाओं के लिए 10 लाख शेयरों की फर्जी डिपॉजिटरी इंस्ट्रक्शन स्लिप (डीआईएस) दी। उन्होंने कहा कि सिंह ने उनसे स्पाइसजेट के 10 लाख शेयर देने का वादा किया था। अरोड़ा को ये शेयर उनके द्वारा दी गई सेवाओं के एवज में दिए जाने थे। अरोड़ा ने ये सेवाएं प्रवर्तकों से एयरलाइन का नियंत्रण लेने के दौरान दी थीं।