रांची पुलिस ने बीजेपी नेत्री सीमा पात्रा को किया गिरफ्तार


रांची, 31 अगस्त - घर में लंबे समय तक दिव्यांग घरेलू युवती को बंधक बनाये जाने और बेरहमी से मारपीट मामले में रांची पुलिस ने पूर्व आइएएस की पत्नी सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। खबरो के मुताबिक हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में अरगोड़ा थाना पुलिस ने आज सुबह सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया है।