केंद्र सरकार ने पराली के मुआवजे से किया इन्कार - सीएम मान 

चंडीगढ़, 10 सितंबर- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने आगामी धान सीजन के दौरान किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखकर पराली के मुआवजे की मांग की थी, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद पंजाब सरकार किसानों को पराली न जलाने का संदेश देने के लिए हर हथकंडा अपनाएगी और उन्होंने इस बारे में अधिकारियों को कह दिया है।