हरियाणा: मुख्यमंत्री की रैली से पहले पुलिस ने किसानों को किया नज़रबंद

रादौर (कुलदीप सैनी), 28 अप्रैल - हरियाणा में लोकसभा चुनाव की वोटिंग जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। किसान सरकार के खिलाफ और ज्यादा आक्रोशित नजर आ रहे हैं। हरियाणा में कई जगह भाजपा नेताओं का जमकर विरोध हो रहा है। बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी किसानों के बीच विरोध का सामना कर रहे हैं। रादौर विधानसभा में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। लेकिन मुख्यमंत्री के आने से पहले ही भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के जिला प्रधान सुभाष गुर्जर को पुलिस ने घर में ही नजरबंद कर लिया। कई पुलिसकर्मियों को उनका पहरा देने के लिए छोड़ दिया गया। वहीँ रैली खत्म होने के बाद उन्हें छोड़ा गया।