बेगूसराय गोलीकांड: एडीजी जे.एस. गंगवार ने गिरफ्तार आरोपियों के बारे में दी जानकारी


 नई दिल्ली, 16 सितम्बर - बिहार की राजधानी पटना में एडीजी जे.एस. गंगवार ने बेगूसराय में फायरिंग की घटना को लेकर की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  इस मामले में बेगूसराय पुलिस ने विभिन्न टीमों के सहयोग से 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटना में इस्तेमाल 2 पिस्तौल और 5 कारतूस बरामद किए गए हैं। घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और 4 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।