नहीं रहे मुलायम सिंह यादव, प्रियंका गांधी ने जताया दुख


नई दिल्ली, 10 अक्तूबर -  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा कि मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दुखद समाचार मिला। भारतीय राजनीति में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के रक्षामंत्री और सामाजिक न्याय के सशक्त पैरोकार के रूप में उनका अतुलनीय योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। अखिलेश यादव और अन्य सभी प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं।