पंजाब के मुख्यमंत्री हर चीज़ में राजनीति ढूंढते हैं - खट्टर

चंडीगढ़, 2 नवंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री हर चीज़ में राजनीति ढूंढते हैं। हरियाणा में पिछले साल के मुकाबले पराली जलाने की घटनाओं में 25% कमी आई है जबकी पंजाब में 20% बढ़ोतरी हुई है। हम किसानों को पराली न जलाने के लिए 1000 रुपए प्रति एकड़ देते हैं।