आजाद भारत के पहले वोटर श्याम सरन नेगी का निधन


नई दिल्ली, 5 नवंबर - आजाद भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का आज सुबह निधन हो गया। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर निवासी नेगी 106 साल के थे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 2 नवंबर को अपना डाक मतपत्र के जरिए वोट डाला था। नेगी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है।